Tuesday, 8 October 2019

दशहरा की शुभकामनाएं



ना उठे आँख किसी बहन, बेटी के आँचल पर। 

ना जले कोई बहु, पत्नी अत्याचारो के बल पर।।

बस इसी के साथ आज का रावण दहन कर दो।

हर लड़की को माँ,बेटी,बहन सी इज्जत दे दो।।

बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ।

अच्छाई को अपने जीवन मे अपनाओ।।


रावण को जलाओ ओर भ्रष्टाचार मिटाओ।

प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।।


दहन पुतलो का ही नही, बुरे विचारों का भी करना होगा।

श्री राम का कर के स्मरण, हर रावण से लड़ना होगा।।


शांति अमन के इस देश से, अब बुराई को मिटाना होगा।

आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर श्री राम को आना होगा।।


13 comments:

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

 नही पढी लिखी थी मां मेरी ना उसने कभी ये बधाई दी बेटी होने पर मेरे भी ना उसने जग मे मिठाई दी हो सकता समय पुराना था मोबाइल ना उसके हाथो मे था...